Monday 8 January 2018

7 जनवरी (दैनिक) करेंट अफेयर्स डायरी : Free Online Current Affairs for January 2018


राष्ट्रीय (NATIONAL)

महिलायें टेरीटोरियल आर्मी में काम करने केलिए पात्र हैं: दिल्ली हाई कोर्ट
दिल्ली हाई कोर्ट ने टेरीटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना) में महिलाओं की भर्ती का रास्ता साफ कर दिया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल व न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ ने कहा कि ऐसा कोई भी नियम जो प्रादेशिक सेना में महिलाओं की भर्ती में बाधा डालता है तो वह समानता के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।प्रादेशिक सेना उन स्वयं सेवकों का संगठन है, जो सैन्य प्रशिक्षण हासिल करते हैं ताकि आपात स्थिति में उन्हें देश की रक्षा के लिए भेजा जा सके। प्रादेशिक सेना अधिनियम की धारा-6 में "कोई व्यक्ति" शब्द महिला व पुरुष दोनों के लिए इस्तेमाल किया गया है।

वर्ष 2017  के  लिए पुलिस स्टेशनों की  रैंकिंग जारी:
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 6 जनवरी 2018 को डीजी कॉन्फ्रेंस में देश के तीन सबसे बेहतरीन पुलिस थानों को अवॉर्ड दिया है। देश के टॉप तीन पुलिस थानों में कोयंबटूर का आरएस पुरम थाना, हैदराबाद का पंजागुट्टा पुलिस थाना और लखनऊ का गुदंबा पुलिस थाना शामिल है।केंद्र सरकार ने देशभर के पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग के लिए एक यूनिफॉर्म व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत देश के 10 बेस्ट पुलिस थानों की पहचान की गई है। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग की गुणवत्ता को सुधारना और इसे सिटिजन फ्रेंडली बनाना है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने  दिवालिया प्रक्रिया में फंसी कंपनियों के लिए न्यूनतम वैकल्पिक कर (मैट) के  प्रावधानों में राहत प्रदान की।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी 'विकास समीक्षा यात्रा' 500 करोड़ रुपये  से अधिक की परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई।

इन्होंने ईको फ्रेंडली पटाखों को विकसित करने हेतु सीएसआईआर फास्ट ट्रैक मिशन मोड आर एंड डी परियोजना लांच की - डॉ हर्षवर्धन

इस सदन में उच्चतम न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के वेतनमान में करीब ढाई गुना वृद्धि करने से संबंधित विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया है - लोकसभा

यह राज्य किसानों को निर्धारित एमएसपी प्रदान न किये जाने की स्थिति में उनका पूरा उत्पादन (फुल प्रोड्यूस) खरीदेगा - तेलंगाना

अंतर्राष्ट्रीय (INTERNATIONAL)

नासा ने आयनोस्फेयर का अन्वेषण करने के लिए गोल्ड और आईकॉन नामक दो मिशन लांच किये।

ट्रंप प्रशासन ने मेक्सिको दीवार बनाने के लिए 18 अरब  अमेरिकी  डॉलर  का  प्रस्ताव रखा है। इस दीवार को बनाने में 10 साल से ज्यादा का समय लगेगा।

चीन की राजधानी बीजिंग ऑटोमेटिक ड्राइविंग के लिए परीक्षण सड़क बनाएगा।

दुनिया की सबसे बड़ी ज्ञात अभाज्य संख्या में इतने मिलियन अंक हैं - 23 मिलियन

भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की पांचवीं बैठक यहाँ आयोजित हुयी है - जकार्ता

5 जनवरी 2018 को इस शहर में तीन दिवसीय हिमालयन हाइड्रो एक्सपो 2018 शुरू हुआ है - काठमांडू

व्यक्ति विशेष (IMPORTANT PERSONALITIES)

जापानी मोटर वाहन निर्मान करने वाली कंपनी टोयोटा के पूर्व अध्यक्ष तत्सुरो तोयोदा का निधन

इन्हें 5 जनवरी 2018 को विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) नियुक्त किया गया -टी एस तिरुमूर्ति

इन्हें इकनोमिक एंड पॉलिटिकल वीकली (ईपीडब्लू) का संपादक नियुक्त किया गया है - प्रो गोपाल गुरू

खेल (SPORTS)

खेलो इंडिया “लोगो” का शुभारंभ किया गया:
खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में  नये भारत की ताजगी, चपलता और जीवन शक्ति को दर्शाते आकर्षक खेलो इण्डिया लोगो का शुभारंभ किया। यह लोगो अनुरूपता और प्रतियोगितात्मकता के प्रभाव को भी दर्शाता है।ओगिलवी इंडिया द्वारा तैयार किए गए तीन-स्ट्रोक खेलो इंडिया लोगो में प्रतिरूपकता है, जिसमें अनगिनत सचित्र रूपों में अनुकूलनशीलता और लचीलापन शामिल है। यह भारतीय ध्वज का रंग, राष्ट्रीय गौरव और दल-भावना का संचार करता है। 31 जनवरी को खेलो इंडिया स्कूल खेल के उद्घाटन से इसका शुभारंभ किया जाएगा।

पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) की ओर से खेलने वाली बिहार की काजल कुमारी ने 24वीं फेडरेशन कप ऑल इंडिया कैरम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया।

फ्रांस के गैर वरीय खिलाड़ी जाइल्स सिमोन ने दूसरे वरीय केविन एंडरसन को सीधे सेटों में 7-6, 6-2 से पराजित कर पहली टाटा ओपन महाराष्ट्र टेनिस ट्राफी अपने नाम की।

यह आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं - विराट कोहली

5 जनवरी 2018 को दक्षिण अफ्रीका में भारत की ओर से खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक ने अपनी टेस्ट मैचों की शुरुआत की - जसप्रीत बुमराह

सामान्य ज्ञान (GENERAL KNOWLEDGE)

बासवा सागर डैम इस राज्य में स्थित है -कर्नाटक

यह दुनिया में सबसे-भाग लिया क्रिकेट लीग है और सभी खेल लीग के बीच छठे स्थान पर है - इंडियन प्रीमियर लीग

No comments:

Post a Comment

18 सितम्बर 2019 करेंट अफेयर्स - एक पंक्ति का ज्ञान One Liner Current Affairs

दिन विशेष विश्व बांस दिवस -  18 सितंबर रक्षा 16 सितंबर 2019 को Su-30 MKI द्वारा हवा से हवा में मार सकने वाले इस प्रक्षेपास्त्र का सफल परी...