Monday 8 January 2018

8 जनवरी (दैनिक) करेंट अफेयर्स डायरी : Free Online Current Affairs for January 2018

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (SCIENCE & TECHNOLOGY)

समीप की निहारिका लार्ज मैगेलैनीक क्लाउड गैलेक्सी में कई बड़े तारे उपस्थित हैं।

सबसे छोटा स्तनपायी जीव:

भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा पहली बार उत्तराखंड के कुमाऊँ में अस्कोट वाइल्ड लाइफ सेंचुरी (Askot Wildlife Sanctuary) और गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी क्षेत्र में सबसे छोटे स्तनपायी जीव वाटर श्रु यानि जल कर्कशा (water shrew) की उपस्थिति दर्ज की गई।
सबसे छोटे स्तनपायी जीवों में शुमार जल कर्कशा दिखने में एकदम चूहे के जैसा है।
यह जीव जल-थल दोनों में पाया जाता है।
इस जीव को आई.यू.सी.एन. द्वारा संकटग्रस्त जीवों की श्रेणी में रखा गया है।
यह नदी की धारा के विपरीत तैरने में सक्षम होता है।
यह भोजन के रूप में छोटी मछलियों का शिकार करता है।
इसका प्राकृतिक वासस्थल 1500 से 4000 मीटर की ऊँचाई तक होता है।
विश्व भर में अभी तक इस जीव की केवल 13 प्रजातियाँ ही पाई गई हैं, ये प्रजातियाँ उत्तरी-दक्षिणी एशिया, दक्षिणी चीन एवं पूर्वी नेपाल में पाई जाती हैं।
भारत में यह प्रजाति अभी तक केवल सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में ही पाई जाती थी।

खगोलविदों द्वारा नासा के कैसिनी अंतरिक्ष यान की सहायता से शनि ग्रह के सबसे बड़े चंद्रमा टाइटन का मानचित्रण तैयार किया गया है। इस प्रक्रिया में खगोलविदों द्वारा यह पाया गया कि टाइटन की भोगोलिक विशेषताएँ बहुत हद तक पृथ्वी के समान ही हैं।
कैसिनी मिशन क्या है?
कैसिनी-ह्यूजेन्स (Cassini–Huygens) एक मानव रहित अंतरिक्ष यान है जिसे शनि ग्रह पर भेजा गया था।
शनि ग्रह पर भेजा गया यह चौथा, जबकि इसकी कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान है। 
इसके डिज़ाइन में एक शनि ऑर्बिटर (Saturn orbiter) और इसके चन्द्रमा टाइटन के लिये एक लैंडर (lander) शामिल हैं। लैंडर (जिसे ह्यूजेन्स कहा गया है) को वर्ष 2005 में टाइटन पर उतारा गया था। 
इस अंतरिक्ष यान को 15 अक्तूबर, 1997 को लॉन्च किया गया था।
बाह्य सौरमंडल में उतारा गया यह पहला अंतरिक्ष यान था।

राष्ट्रीय (NATIONAL)

केन्द्रीय संसदीय कार्य और रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने झीलों की नगरी कहे जाने वाले उदयपुर में 18वां अखिल भारतीय सचेतक (Whip) सम्मेलन का 8 जनवरी 2018 को का उद्घाटन किया।
सम्मेलन में 'पेपर मुक्त' योजना जारी की जायेगी है, जहां ई-संसद और ई-विधान को शुरू करना सम्मेलन के एजेंडे का एक हिस्सा है।
1952 में इंदौर में पहली बार 'अखिल भारतीय सचेतक सम्मेलन' आयोजित किया गया था।

तमिलनाडु के कोयम्बटूर में रक्षा नवोन्मेष केंद्र (डिफेन्स इन्नोवेशन सेंटर)ट की स्थापना की जाएगी। इसका उद्देश्य रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में लघु उद्योगों की सहायता करना है।

जम्मू डिविजन में नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलाबारी के खतरे से जूझ रहे लोगों की सुरक्षा के लिए 14,000 सामुदायिक और व्यक्तिगत बंकर बनाए जाएंगे। कुल 13,029 व्यक्तिगत बंकर और 1431 सामुदायिक बंकर बनाए जाएंगे। व्यक्तिगत बंकर 160 स्क्वेयर फीट का होगा जिसमें 8 लोग आ सकेंगे, जबकि सामुदायिक बंकर 800 स्क्वेयर फीट का जिसमें 40 लोग आ सकेंगे।

बॉम्बे हाईकोर्ट में पुर्तगाली लेखक लौरेस डि सडवांडोर की पुस्तक ‘हू किल्ड गांधी’ के आयात पर लगी रोक को हटाने की मांग की गयी है ।

केंद्रीय बजट को प्रस्तुत किया जायेगा - 1 फरवरी, 2018

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस राज्य में स्थित बीएसएफ़ अकादमी में डीजीएसपी / आईजीपी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया - मध्य प्रदेश

अर्थव्यवस्था (ECONOMY)

जैविक खाद्य उत्पादों की लेबलिंग अब अनिवार्य :
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India- FSSAI) द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, जुलाई 2018 से समुचित लेबलिंग के बिना जैविक खाद्य उत्पादों को बेचना गैर-कानूनी होगा।
जैविक खाद्य उत्पादों की बिक्री करने वाली कंपनियों को अपने उत्पादों को प्रमाणित करवाना अनिवार्य होगा।
प्रमाणन के लिये निम्नलिखित दो प्राधिकरणों को नामित किया गया है-
  1. जैविक उत्पादन हेतु राष्ट्रीय कार्यक्रम ( National Programme for Organic Production-NPOP)।
  2. भारत के लिये सहभागिता गारंटी प्रणाली (Participatory Guarantee System for India- PGS-I)।
इसके अतिरिक्त अपने उत्पाद को 'कार्बनिक उत्पाद' दर्शाने वाली कंपनियाँ स्वैच्छिक रूप से FSSAI से ‘जैविक भारत’ (JAIVIK BHARAT) का लोगो भी प्राप्त कर सकती हैं, जिसे हाल ही में FSSAI द्वारा जारी किया गया है। इस व्यवस्था से किसी खाद्य उत्पाद की जैविक स्थिति पर पूर्ण और सटीक जानकारी मिल पाएगी।

सीबीडीटी ने दिवालिया प्रक्रिया में फंसी कंपनियों के लिए इस कर प्रावधान में राहत प्रदान की है - न्यूनतम वैकल्पिक कर (मिनिमम अल्टरनेट टैक्स)

वित्त मंत्री ने इस बैंक के प्लेटिनम जुबली वर्ष को सम्बोधित किया - यूको बैंक

एफडी फैसिलिटी के लिए पेटीएम भुगतान बैंक और इस बैंक ने गठबंधन किया है - इंडसइंड बैंक

अंतर्राष्ट्रीय (INTERNATIONAL)

बम साइक्लोन की वजह से इस शहर में शीतकालीन मौसम आपातकाल घोषित किया गया है - न्यूयॉर्क

ट्रंप प्रशासन ने इस देश से सटी सीमा पर दीवार बनाने के लिए 18 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रस्ताव रखा है - मेक्सिको

व्यक्ति विशेष (IMPORTANT PERSONALITIES)

नासा वैज्ञानिक एवं अंतरिक्ष यात्री जॉन यंग का निधन:
अंतरिक्ष में छह बार जाने वाले, चंद्रमा की परिक्रमा करने वाले और इसके चट्टानी सतह पर चहल-कदमी करने वाले महान अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जॉन यंग का निधन हो गया है। वह 87 साल के थे। यंग एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने जैमिनी, अपोलो से अंतरिक्ष में गए और अंतरिक्ष शटल कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और 6 बार अंतरिक्ष में गए। ऐतिहासिक अपोलो 10 मिशन से पहले, यंग अकेले चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री बन गए थे। पहली चांद की लैंडिंग के लिए यह अभ्यास एक पूर्ण रिहर्सल था, जो दो महीने बाद हुआ।

इन्हें एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ सेंट्रल बैंक के गवर्नर के रूप में नामित किया गया है - एमएएस प्रमुख रवी मेनन

विश्व व्यापार संगठन(WTO) तथा गोल्डमैन के पूर्व प्रमुख पीटर सदरलैंड का निधन

खेल (SPORTS)

विश्व चैंपियन पावरलिफ्टर सक्षम यादव का निधन:
दिल्ली-हरियाणा सीमा के पास एक कार दुर्घटना में नेशनल लेवल के 5 खिलाड़ियों की मौत हो गई। ये सभी खिलाड़ी पॉवर लिफ्टिंग के थे। इनमें से एक विश्व चैंपियन सक्षम यादव भी शामिल हैं। दिल्ली के सक्षम यादव ने वर्ल्ड पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप की जूनियर कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। सक्षम यादव ने रूस के मास्को में दिसंबर 2017 में हुई वर्ल्ड कप पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीत कर भारत का नाम रोशन किया था।

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज टेस्ट सीरीज 4-0 से जीती

इन्होंने टाटा ओपन महाराष्ट्र टेनिस खिताब जीता है - जाइल्स सिमोन

24वीं फेडरेशन कप ऑल इंडिया कैरम चैम्पियनशिप में पुरुष वर्ग का खिताब इन्होंने जीता है - मोहम्मद गुफरान

सामान्य ज्ञान (GENERAL KNOWLEDGE)

यह भारत सरकार में वरिष्ठतम आईआरएस सिविल कर्मचारी है - अध्यक्षसीबीडीटी

यह कैरम के स्वदेशी खेल के लिए भारत का एक राष्ट्रीय खेल संघ है, जो प्रति वर्ष छह से सात राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं को मंजूरी देता है - ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन

No comments:

Post a Comment

18 सितम्बर 2019 करेंट अफेयर्स - एक पंक्ति का ज्ञान One Liner Current Affairs

दिन विशेष विश्व बांस दिवस -  18 सितंबर रक्षा 16 सितंबर 2019 को Su-30 MKI द्वारा हवा से हवा में मार सकने वाले इस प्रक्षेपास्त्र का सफल परी...