Monday 5 March 2018

आर्कटिक पूरे ग्रह की तुलना में दोगुनी तेजी से गर्म हो रहा है।

आर्कटिक के गर्म होने की वजह से 'डूम्सडे' सीड वॉल्ट में बदलाव किये गए:

आर्कटिक पर्वत की गहराई में परमाणु मिसाइल हमले का सामना करने के लिए बनाये गए, विश्व के सबसे बड़े सीड वॉल्ट में इस समय कई जरूरी बदलाव किये जा रहे हैं। यह बदलाव बढ़ते हुए तापमान से इस सीड वॉल्ट को बचाने के लिए निर्मित किये गए पर्माफ्रॉस्ट के पिघलने की वजह से किये जा रहे हैं।

प्रमुख तथ्य:

इस सीड वॉल्ट को "नोआहज आर्क" भी कहा जाता है। यह ग्लोबल सीड वॉल्ट स्वालबार्ड में एक पूर्व कोयले की खान में स्थापित किया गया था। स्वालबार्ड आर्कटिक महासागर में स्थित एक द्वीप समूह है जो नॉर्वे का उत्तरतम इलाक़ा भी है और यह उत्तरी ध्रुव से लगभग 1,000 किलोमीटर (650 मील) की दूरी पर स्थित है।

दुनिया में जैसे-जैसे जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वॉर्मिंग का खतरा बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे वैज्ञानिकों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैं। वैज्ञानिकों को यह भी डर है कि दुनिया पर एकाएक कभी कोई बड़ा संकट आ सकता है। इन्हीं चिंताओं को मद्देनजर रखते हुए साल 2008 में वैज्ञानिकों ने नॉर्वे में एक अनोखा बैंक बनाया था।

इसमें दुनियाभर में पाए जाने वाले सबसे खास और बेहतरीन गुणवत्ता वाले अनाजों, फलों, सब्जियों और पेड़-पौधों के चुनिंदा बीज संभाल कर रखे गए। इसे 'ग्लोबल सीड वॉल्ट' का नाम दिया गया। इस ग्लोबल सीड वॉल्ट को हर तरह के खतरे का सामना करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया था। लेकिन यह बीज बैंक भी ग्लोबल वॉर्मिंग के असर से नहीं बच पाया है।

बढ़ते तापमान ने वॉल्ट के आसपास के वातावरण को बाधित किया है। एक अप्रत्याशित घटना में, पर्माफ्रॉस्ट जिसका कार्य सीड वॉल्ट के अंदर के तापमान को -18 सेल्सियस (-0.4 फ़ारेनहाइट) रखना था, वर्ष 2016 में पिघल गया क्यूंकि गर्मी का मौसम अपेक्षा से ज्यादा गर्म था।

वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि आर्कटिक पूरे ग्रह की तुलना में दोगुनी तेजी से गर्म हो रहा है। जब यूरोप में तापमान शून्य से नीचे से जा रहा है तब उत्तरी ध्रुव ने हाल ही में शून्य से ऊपर तापमान दर्ज किया है जोकि सामान्य से 30 डिग्री अधिक है।

No comments:

Post a Comment

18 सितम्बर 2019 करेंट अफेयर्स - एक पंक्ति का ज्ञान One Liner Current Affairs

दिन विशेष विश्व बांस दिवस -  18 सितंबर रक्षा 16 सितंबर 2019 को Su-30 MKI द्वारा हवा से हवा में मार सकने वाले इस प्रक्षेपास्त्र का सफल परी...